← Back

सरस्वती वंदना

जयति जय जय माँ सरस्वती, जयति वीणा धारिणी। जयति जय पद्मासन माता, जयति शुभ वरदायिनी ॥ जयति जय जय माँ सरस्वती... जगत का कल्याण कर माँ, तुम हो वीणा वादिनी। जयति जय जय माँ सरस्वती, जयति वीणा धारिणी ॥ कमल आसन छोड़कर आ, देख मेरी दुर्दशा मां । जयति जय जय माँ सरस्वती, जयति वीणा धारिणी ॥ ज्ञान की दरिया बहा दे, हे सकल जगतारणी । जयति जय जय माँ सरस्वती, जयति वीणा धारिणी ॥

अधिक आरती संग्रह देखें

←Back