← Back
पार्वती माता की आरती
जय पार्वती माता,जय पार्वती माता ।
ब्रह्मा सनातन देवी,शुभ फल की दाता ॥
जय पार्वती माता...॥
1 ॥
अरिकुल कंटक नासनि,निज सेवक त्राता ।
जगजननी जगदम्बा, हरिहर गुण गाता ॥
जय पार्वती माता...॥
2 ॥
सिंह को वहान साजे,कुंडल है साथा ।
देव वधू जस गावत, नृत्य करत ता था ॥
जय पार्वती माता...॥
3 ॥
सतयुग रूप शील अतिसुंदर,नाम सती कहलाता ।
हेमाचंल घर जन्मी,सखियाँ संगराता ॥
जय पार्वती माता...॥
4 ॥
शुम्भ निशुम्भ विदारे,हेमाचंल स्थाता ।
सहस्त्र भुजा तनु धरिके,चक्र लियो हाथा ॥
जय पार्वती माता...॥
5 ॥
सृष्टि रूप तुही है जननी,शिव संग रंगराता ।
नन्दी भृंगी बीन लही,सारा जग मदमाता ॥
जय पार्वती माता...॥
6 ॥
देवन अरज करत हम,चरण ध्यान लाता ।
तेरी कृपा रहे तो, मन नहीं भरमाता ॥
जय पार्वती माता...॥
7 ॥
मैया जी की आरती,भक्ति भाव से जो नर गाता ।
नित्य सुखी रह करके,सुख संपत्ति पाता ॥
जय पार्वती माता...॥
8 ॥
जय पार्वती माता,जय पार्वती माता, ।
ब्रह्मा सनातन देवी,शुभ फल की दाता ॥